89वें अकैडमी अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। भारतीय मूल के ब्रिटिश एक्टर देव पटेल बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल अवॉर्ड नहीं जीत पाए। 'मूनलाइट' के लिए महेर्शाला अली को ये अवॉर्ड दिया गया। देव पटेल को फिल्म 'लायन' के लिए इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए देव पटेल की टक्कर महेर्शाला अली (मूनलाइट), जेफ ब्रिजेस (हेल और हाई वाटर ) और लुकास हेजेज (मेनचेस्टर बाई थे सी) के साथ थी। हालांकि सबसे कड़ा मुकाबला देव पटेल और महेर्शाला अली के बीच में माना जा रहा था। इस कड़ी में अली ने बाजी मारी और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का पुरस्कार जीता। इसके साथ ही अली इसे पाने वाले पहले मुस्लिम एक्टर हो गए हैं। [इसे भी पढ़े: ऑस्कर 2017: रेड कारपेट पर सिल्वर गाउन में दिखीं प्रियंका, मां के साथ आए देव पटेल, देखिए तस्वीरें]
वैसे देव पटेल अगर वह इस अवॉर्ड को हासिल करने में कामयाब हो जाते तो ऑस्कर जीतने वाले पूरी तरह से पहले भारतीय एक्टर होते। हालांकि इससे पहले म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान समेत कई कलाकारों को कई विभिन्न श्रेणियों में ऑस्कर मिल चुका है लेकिन एक्टिंग के क्षेत्र में किसी भारतीय एक्टर को ऑस्कर नहीं मिला है। हालांकि भारत से जुड़े ब्रिटिश एक्टर बेन किंग्सले को 1983 में 'गांधी' फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिल चुका है। बेन के पिता गुजरात मूल के थे। इस लिहाज से बेन के तार भारत से जुड़े हैं। [इसे भी पढ़े: शादी की 18वीं सालगिरह पर काजोल ने पति अजय देवगन के साथ क्यूट सी सेल्फी!]
ऑस्कर के रेड कारपेट पर प्रियंका चोपड़ा जहां सिल्वर गाउन में नजर आईं तो वहीं ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के एक्टर देव पटेल अपनी मां अनीता पटेल के साथ व्हाइट कोट और ब्लैक पेंट में दिखे।
TRENDING NOW
Subscribe Now
Enroll for our free updates